Jamshedpur News: सिदगोड़ा में पुलिस पर पथराव के मामले में चार नामजद की तलाश
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह-भुइयांडीह में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राथमिकी में नामजद 15 आरोपियों में से 11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब शेष चार नामजद आरोपियों और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना 20 अगस्त की देर रात की है। तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। डीजे बंद कराने के दौरान विवाद बढ़ गया और भीड़ की ओर से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। यह भी पढ़ें- सिदगोड़ा में पुलिस पर पथराव में 15 नामजद, 11 गिरफ्तार इस दौरान पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा और एएसआई कृष्ण कुमार के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने 15 नामजद के अलावा पांच से दस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.