जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस अधिकारियों के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक सरायकेला-खरसावां जिले में स्क्रैप कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में भी चर्चा में रहा है। कारोबारियों का आरोप है कि युवक कभी खुद को पत्रकार तो कभी पुलिस अधिकारियों का करीबी बताकर पैसे देने का दबाव बनाता था। रुपये नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।अलग-अलग नाम बताने का आरोपकारोबारियों के मुताबिक, संबंधित य...