जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा के भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में दुकान पर पथराव और फायरिंग में पुलिस ने आरोपी प्रमोद दुबे (48) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से घटना में इस्तेमाल एयरगन बरामद किया है। रविवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे प्रमोद दुबे अपने कुछ साथियों के साथ पवन पांडेय की दुकान के पास पहुंचा था। वहां गाली-गलौज के बाद ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे दुकान के शीशे टूट गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई थी। घटना के बाद दुकानदार ने सिदगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक हथियार दिखाई दिया। इसके बा...