Jamshedpur News: सिदगोड़ा में खरीददार बन पहुंची पुलिस, आर्म्स पैडलर को रंगे हाथ दबोचा
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह मैदान के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर निवासी रॉबर्ट विलियम और उसका साथी शामिल है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद को सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए योजना बनाई। पुलिसकर्मियों ने हथियार खरीदने के लिए ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान हथियार की कीमत 20 हजार रुपये से शुरू हुई, लेकिन सौदा 12 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद आरोपियों ने हथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.