Jamshedpur News: सिदगोड़ा में ओडिशा से आ रहा 50 लाख का गांजा जब्त, छह गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिदगोड़ा पुलिस ने रविवार देर रात लिट्टी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ओडिशा से जमशेदपुर लाया जा रहा करीब 59 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल सफेद रंग की बोलेरो और काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। इसके अलावा तीन हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सोमवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सिदगोड़ा पुलिस की ओर से रात दो बजे से चार बजे तक लिट्टी चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में गश्ती दल, पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवान संयुक्त रूप से शामिल थे। इसी दौरान रात करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.