जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर एक खाली जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। जमीन पर अलग-अलग लोगों ने अपना दावा करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस और टाटा स्टील के लैंड विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और जमीन पर दावा करने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ जुट गई。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा स्टील लीज भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कदमा में अवैध ढांचा हटायाविवाद की...