जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर l सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने एवं शबद कीर्तन गायन सिखाने के उद्देश्य से बनाई गई अकाल गुरमत संगीत एकेडमी द्वारा सोनारी गुरुद्वारा में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत एकेडमी द्वारा शिक्षिका रविंदर कौर के नेतृत्व में सिख युवतियों द्वारा बनाया गया टाडी जत्था एवं अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान बच्चों द्वारा बनाया गया कीर्तनी जत्था द्वारा शबद गायन किया गया संगत ने इस अदभूत धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और इस कार्यक्रम की सराहना की l इस धार्मिक समागम में विशेष रूप से शामिल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर तथा चेयरमैन कमलजीत कौर शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान...