जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: साहू समाज के पदाधिकारियों का मिलन समारोह रविवार को डिमना लेक में राकेश साहू के नेतृत्व में हुआ, जिसमें समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही कार्यक्रम में उन सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले 6 वर्ष में समर्पण और सेवा भाव से आर्थिक सहयोग देकर समाज के विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवलोचन साह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज के भीष्म पितामह स्वर्गीय अशोक साहू के पुत्र रंगनाथ प्रसाद उपस्थित थे। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि 6 वर्ष में सभी के सहयोग से साहू समाज ने शिक्षा, एकता और संगठन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। साहू समाज हमेशा समाज के विकास, कल्याण और उत्थान के लिए तत्पर रहेगा। समा...