जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को सावन माह की संग्रांद के अवसर पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिख पंथ के महान शहीद भाई तारु सिंह जी की शहादत और छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित मीरी-पीरी दिवस को समर्पित रहा। संग्रांद पर "सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर." शब्द गायन के साथ सावन माह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था के गुरबाणी कीर्तन से हुई। इसके बाद सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों, हजूरी रागी भाई नारायण सिंह जी और कीर्तन गायिका बीबी रविंदर कौर ने शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी एवं कथावाचक भाई अमृतपाल सिंह जी ने भाई तारु सिंह जी की शहादत और गुरमत सि...