Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरा रंग
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को उड़िया महिला समाज द्वारा एनएच-33 स्थित रंगरसिया में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सावन के पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम का नेतृत्व देवस्मिता ने किया, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, लीजा ने सभी प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में देवस्मिता, लोना, लीजा, निशा, कल्पना सहित समाज की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन महोत्सव के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोया, बल्कि आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.