Jamshedpur News: सावन की दूसरी सोमवारी पर सेवा शिविर
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सावन की पावन दूसरी सोमवारी के अवसर पर भाजपा बिष्टूपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पवित्र गंगाजल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विश्वनाथदीप, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, सीमा सिंह, मोहित झा व पीनाकी ठक्कर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। भक्तों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरियों की सेवा सनातन धर्म की अनुपम परंपरा : नित्यानंद राय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.