जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच महिलाओं को मनोरंजन और आपसी संवाद का अवसर देने के उद्देश्य से 'राजपूत समाज अखंड भारत' के बैनर तले साकची स्थित एक निजी होटल में 'सर्व समाज सावन उत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुआई मधु सिंह और रुपम सिंह ने की। इसमें विभिन्न समाजों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने शिवभक्ति और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सावन गीतों पर नृत्य और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भूमिहार महिला समाज ने मनाया हरितिमा सावन महोत्सव, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आयोजन का मुख...