जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । कई दिनों से हो रही बारिश की रफ्तार अब धीमी हो जाएगी और 7 सितंबर तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी लेकिन कहीं हल्की या मध्यम दर्जे पर भी की बारिश हो सकती है। फिलहाल तेज वर्षा होने का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान में भी कुछ वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है जो कि अभी 30 डिग्री के आसपास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...