Jamshedpur News: साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज के गंगाजल से 11 को होगा सहस्त्रघट जलाभिषेक
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: साकची बाजार स्थित श्रीश्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से गंगाजल लाकर भोले बाबा का जलाभिषेक होगा। यह आयोजन शिव मंदिर कमेटी के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल परिवार द्वारा अपने पिता स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की याद में हर साल किया जाता है। इस अवसर पर सैकड़ों भक्त शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक करते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन, दोपहर 12.30 बजे से सहस्त्रघट जलाभिषेक, शाम 5 बजे से भव्य शृंगार एवं महाआरती होगी। आयोजन के प्रमुख सहयोगी भोलाराम दौलतराम, विनोद कुमार, लालचंद अग्रवाल, राखी अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार है। मालूम हो कि अग्रवाल परिवार की ओर से सुल्तानगंज की पावन गंगा से विशेष रूप से टैंकर के माध्यम से गंगाजल जमशेदपुर मंगवाया जाता है और उसी पवित्र गंगाजल से श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.