जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शनिवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में 'अग्रसेन परमार्थ भोज' का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। इसके बाद शहर के 61 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। सभी ब्राह्मणों को वस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान पुरोहितों ने मारवाड़ी एवं अग्रवाल समाज की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, परोपकार और लोककल्याण के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: वैश्य कुमार सभा में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती मारवाड़ी सम्मे...