Jamshedpur News: साकची में बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एदलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रजनीगंधा दास की स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक पर विद्यालय जा रही थीं। साकची जेल चौक के पास बाइक अचानक स्किड हो गई। दुर्घटना में हेलमेट टूटने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रजनीगंधा दास झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर इकाई की सक्रिय सदस्य थीं। इस घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण समेत सभी सदस्यों ने दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शिक्षिका रजनीगंधा दास की सड़क दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.