Jamshedpur News: साकची में पुलिस बनकर महिला से सात लाख के जेवर ठगे
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: साकची रामलीला मैदान के पास पुलिस बनकर बदमाशों ने महिला से सात लाख के जेवर ठग लिए। ठगों ने शहर में बढ़ती छिनतई का डर दिखाकर महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां उतरवाईं और उन्हें कागज में लपेटने के बहाने नकली चूड़ियां देकर फरार हो गए। ठगी की शिकार महिला की पहचान रामलीला मैदान के पास रहने वाली मैत्रेयी मजूमदार के रूप में हुई है। उन्होंने साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे मैत्रेयी मजूमदार पैदल घर से बाजार की ओर जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। उसने कहा कि पीछे कुछ लोग उन्हें बुला रहे हैं। महिला जब वहां पहुंचीं तो दो-तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने कहा कि वे सादे कपड़ों में शहर में घूमकर निगरानी कर रहे हैं। ठगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.