Jamshedpur News: साकची में नशे में धुत युवकों का हंगामा, राहगीरों से मारपीट का आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: साकची स्थित बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात कार सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नशे में धुत युवकों ने राहगीरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। करीब 20 मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल के पास ही पुलिस का पीसीआर वाहन खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों ने कार से भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी कार की चपेट में आने से कई वाहनों क्षतिग्रस्त हो गये। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर पांचों युवकों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से भी उलझने की कोशिश की। कार की तलाशी में शराब, बेसबॉल बैट समेत अन्य सामान मिले है। पुलिस सभी को थाना ले गई जहां सभी से पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.