Jamshedpur News: साकची में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: साकची थाना अंतर्गत तमारिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल2/27 में चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भुइयांडीह निवासी सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहनों को भी बरामद किया है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 7 सितंबर को चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। सुमित ने कदमा में भी एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था वहीं कदमा में भी मो जफर को गिरफ्तार किया है जो साकची चोरी के घटना में शामिल था। पुलिस जफर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.