Jamshedpur News: साकची में किन्नरों का हंगामा, पुलिस पर पिटाई का आरोप, सड़क जाम
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार शाम ट्रैफिक जांच के दौरान किन्नरों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। किन्नरों ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट और लाठी चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। जाम करीब एक घंटे तक रहा, जबकि हंगामा करीब दो घंटे चला। इससे साकची में यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर क्यूआरटी को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। भालूबासा निवासी कुछ किन्नर ऑटो से जा रहे थे। साकची गोलचक्कर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान विवाद हुआ। किन्नरों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इसका विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और लाठी चलाई गई。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में मंगला काली चौराहे पर महिलाओं का हंगामा, वीडियो वाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.