Jamshedpur News: साकची में ऑटो और कार की टक्कर, हंगामा
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची के बुक स्टोर के पास गुरुवार को एक ऑटो और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार बुक स्टोर की ओर से आ रही थी, जबकि सामने से एक ऑटो आ रहा था। इस दौरान ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के बाद ऑटो चालक का कहना था कि वह मिर्गी का मरीज है और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। वहीं, कार में सवार महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह नशे की हालत में ऑटो चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही। कार सवार लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.