Jamshedpur News: साकची में एसी के कॉपर पाइप चोर को दुकानदारों ने पकड़ा, बांधकर पीटा
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: साकची बाजार की दुकानों में लगे एसी के कॉपर पाइप बीते कई दिनों से चोरी हो रहे थे। इससे दुकानदार काफी परेशान थे। मंगलवार को दुकानदारों ने एक युवक को रंगे हाथ पाइप काटते हुए धर दबोचा। इसके बाद बांधकर उसकी पिटाई कर दी और साकची पुलिस को सूचित कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी का आरोपी रमजान कपाली का रहने वाला है। वह इससे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। दुकानदारों ने बताया कि बीते कई दिनों से बाजार के डालडा लाइन की दुकानों में लगे एसी के कॉपर पाइप चोरी हो रहे थे। इससे एसी काम नहीं करता था। चोर छत की ओर से आते और घटना को अंजाम देकर चले जाते थे। इसलिए घटना सीसीटीवी में भी कैद नहीं हो पाती थी। इसे लेकर साकची पुलिस को भी शिकायत की गई। दुकानदारों ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई हल नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.