जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला रोड के पास शनिवार की देर रात अंधेरे में खड़ी बस से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक बस खड़ी थी, लेकिन उसमें पार्किंग लाइट, ब्लिंकर या कोई चेतावनी संकेत नहीं जल रहा था। देर रात एक टेंपो चालक उसी रास्ते से गुजर रहा था। अंधेरे के कारण उसे सड़क पर खड़ी बस दिखाई नहीं दी। टेंपो तेज रफ्तार में बस के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। उसके सिर में भी चोट लगी है।स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को वाहन से निकालकर अस्प...