Jamshedpur News: साकची-बिष्टूपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से साकची और बिष्टूपुर में आठ पार्किंग समूह का संचालन किया जा रहा है। इनमें चार पार्किंग का संचालन विभागीय स्तर पर, जबकि चार अधिकृत वेंडरों के माध्यम से किया जा रहा है। जेएनएसी ने नागरिकों से अपील की कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और सड़क किनारे या अनधिकृत स्थानों पर पार्किंग से बचें। पार्किंग शुल्क अधिकृत माध्यम से जमा कर रसीद लेने को कहा गया। अधिक शुल्क वसूली अथवा अन्य शिकायतों के लिए जेएनएसी की हेल्पलाइन 079-70625111 पर संपर्क किया जा सकता है। समिति ने कहा कि बेहतर यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.