जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: महिलाओं द्वारा संचालित संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को साकची बंगाल क्लब में दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, संस्था बंग बंधु की अध्यक्ष अपर्णा गुहा और बंगाल क्लब के महासचिव सौम्य सेन ने किया। पहले दिन चित्रांकन प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 150 बच्चों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक राजू मुखर्जी रहे। कार्निवल में शहर की 15 महिलाओं ने स्टॉल लगाकर परिधान, आभूषण और खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान खींचा।शनिवार संध्या में स्थानीय कलाकार सोमा बिस्वास, सर्वजया बनर्जी, सांप दासगुप्ता, कृष्णा पाल और मौसमी दासगुप्ता ने संगीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बिस्को की संगीत...