Jamshedpur News: साकची फल मंडी में नशेड़ी का हंगामा, गाली-गलौज पर मार खाने के बाद की दो कर्मचारियों की पिटाई
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: साकची फल मंडी में शुक्रवार को एक नशेड़ी फल विक्रेता के चलते जमकर हंगामा हुआ। वह नशे में आकर वहां के दुकानदारों को अपशब्द कहने लगा। राह चलते लोगों की पिटाई करने लगा। इसको देखते हुए दो फल कारोबारियों ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वह थोड़ी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद शर्ट खोलकर बारिश के पानी में नहाने लगा। नहाने के बाद जिन कर्मचारियों ने उसे पीटा था, उसकी पिटाई कर दी। कर्मचारियों को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसमें वह नशेड़ी मानगो शंकोसाई निवासी व्यवसायी सत्यनारायण केसरी के दो कर्मचारियों माधव चातर व अरशद के साथ मारपीट करता दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के समय मंडी में काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.