Jamshedpur News: साकची छिनतई मामले दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: साकची थाना अंतर्गत जुबली पार्क गेट के पास बीते दिनों एक महिला से चेन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और छीनी गई चेन बरामद की गई है। पुलिस आज आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। बता दे कि महिला अपने परिवार के साथ जुबली पार्क में घूमने आई थी। इसी दौरान वह चाउमीन खाने पहुंची थी। महिला के पास एक युवक आया और गले से चेन छीनकर फरार हो गया। हालांकि जांच में सामने आया कि चेन नकली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.