Jamshedpur News: साकची गुरुद्वारा में 13 को सजेगा कीर्तन दरबार
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रथम प्रकाश पर्व की पावन स्मृति में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची 13 सितंबर को विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन करेगी। दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई करमजीत सिंह शाहबाद मारकंडा इस अवसर पर विशेष रूप से जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। रविवार को समागम की सूचना देते पोस्टर भी जारी किया गया। कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के तत्वावधान में सिख स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा, साकची के सहयोग से होगा। साकची गुरुद्वारे के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है। रविवार को कीर्तन दरबार की शुरुआत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के भोग के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न सत्रों में गुरुघर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.