Jamshedpur News: साकची गुरुद्वारा के पीछे जगत टेंट हाउस के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र में साकची गुरुद्वारा के पीछे स्थित जगत टेंट हाउस के गोदाम में रविवार रात करीब 9:30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। लोगों ने इसकी जानकारी टेंट हाउस के मालिक को दी। सूचना मिलने पर साकची पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो दमकल गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.