Jamshedpur News: साकची के लॉज में चल रहा था देह व्यापार, संचालक समेत दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: साकची थाना अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित गुप्ता लॉज में रविवार रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को लॉज में असामाजिक तत्वों के आने-जाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात में लॉज पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान लॉज के रजिस्टर की भी जांच की गई, जिसमें कई खामियां मिलीं। रजिस्टर की जांच के बाद पुलिस ने कमरों की तलाशी ली। एक कमरे से आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें बरामद हुईं। मौके पर संदिग्ध गतिविधियों के संकेत भी मिले। इसके बाद पुलिस ने लॉज संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में मानगो निवासी लॉज संचालक मानिक साह और कर्मचारी नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.