Jamshedpur News: साकची के क्वार्टर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सीतारामडेरा निवासी सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आए दूसरे आरोपी मो. जाफर को कदमा थाना की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि सात सितंबर को तमरिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल-2/27 में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई थी। घटना के संबंध में सुधांशु आदित्य के बयान पर आठ सितंबर को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जांच के दौरान सुमित दास उर्फ लंगड़ा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.