जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साकची गोलचक्कर और बिष्टुपुर स्थित वोल्टास गोलचक्कर के पास यह अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के बीच कुल 105 हेलमेट वितरित किए गए। साकची गोलचक्कर पर 55 और बिष्टुपुर के वोल्टास गोलचक्कर के पास 50 हेलमेट बांटे गए। इस पहल का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करना था। यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर...