जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: साकची में बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात कार सवार पांच युवकों ने राहगीरों से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एक युवक चापड़ लहराकर लोगों को दौड़ाने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों युवकों को पकड़ लिया। युवकों को थाना लाकर पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने सभी युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने संबंधित कार पर जुर्माना लगाया। घटना के दौरान सड़क पर करीब 20 मिनट तक अफरा-तफरी रही। घटनास्थल से कुछ दूर पीसीआर वैन खड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कार सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान कार ने सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद लोगों और पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक ...