जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: पटमदा स्थित एसएस 2 उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मानबाजार (पुरुलिया) शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार शर्मा ने एपीके फाइल, फिशिंग, ऑनलाइन गेमिंग, रैनसमवेयर तथा डिजिटल बैंकिंग से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने केवल विश्वसनीय स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के साथ साइबर सुरक्षा की समझ भी उतनी ही आवश्यक है। अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सरल उदाहरणो...