Jamshedpur News: साइबर ठगी गिरोह में करीब 30 सदस्य, डायरी से मिले कई नाम
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: ऑनलाइन गेमिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर सात महीने में 4 से 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। पुलिस की जांच में अब तक करीब 30 लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है। गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के पास से बरामद डायरी में कई लोगों के नाम मिले हैं। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह में शामिल करीब 30 लोग अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते थे। इनमें ठगी की रकम का लेन-देन करने, बैंक खातों का इंतजाम करने और पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाले लोग भी शामिल हैं। ठगी से मिली रकम में से कुछ लोगों को उनके काम के बदले पैसे भी दिए जाते थे। पुलिस अब ऐसे लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.