जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: शहर में साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गोलमुरी में एटीएम में कार्ड फंसाकर 54 हजार रुपये की ठगी के मामले में दो बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। वहीं, टेल्को में 99 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में रकम जिस खाते में ट्रांसफर की गई थी, उसे ब्लॉक कराया गया है। तीसरे मामले में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर तीन बैंक खातों से 63,200 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ठगी की रकम के लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है। साथ ही, संदिग्ध खाताधारकों और ठगी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एटीएम में कार्ड फंसाकर 54 हजार की ठगी

गोलमुरी में एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी गोलमुरी थाना क्षेत्र में एटीएम में कार्ड फंसाकर 54 हजार रुपये की...