Jamshedpur News: साइबर अपराध व नशा विरोधी जागरूकता सत्र आयोजित
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: लोयोला स्कूल, टेल्को में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और नशाखोरी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। स्कूल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर श्रीनिवास, टेक्निकल एसोसिएट रूपेश कोठारी और मेराकी ट्रस्ट की संस्थापक रीता पाटरो ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।इंस्पेक्टर श्रीनिवास और रूपेश कोठारी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल्स, संदिग्ध एपीके फाइल्स और म्यूल खातों से सावधान रहने की हिदायत दी। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी। वहीं, रीता पाटरो ने युवाओं को ई-सिगरेट, वेपिंग और नशे के जाल से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.