जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गायिका एवं संगीत साधिका प्रज्ञा बनर्जी की संस्था 'सांझ श्री' के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में एक भव्य एवं यादगार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन पंडित परिमल चक्रवर्ती, अनिरुद्ध सेन, अमरजीत सिंह, श्यामा चक्रवर्ती, प्रज्ञा बनर्जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम अर्घ्य में कोलकाता से पधारीं प्रख्यात गायिका सुतपा चक्रवर्ती ने अपनी भावपूर्ण एवं आत्मीय प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत कर संगीतप्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। अनुष्ठान के द्वितीय अर्घ्य में प्रीता बनर्जी ने कुछ चुनिंदा ग...