Jamshedpur News: समाजसेवी शिवपूजन सिंह को शहर ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो पारसनगर निवासी जमशेदपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक और समाजसेवक शिवपूजन सिंह (88 वर्ष) को शहर के लोगों ने गुरुवार सुबह साकची गांधी घाट पर श्रद्धांजलि दी। शिवपूजन सिंह का मंगलवार रात 10 नवंबर को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, प्रभाकर सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, शिव शंकर सिंह, पूर्व सैनिक सुशील सिंह, राम उदय सिंह, जवाहरलाल शर्मा, विकास सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल है। श्रद्धांजलि सभा के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर बनारस मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.