Jamshedpur News: समस्या बताई, विधायक ने तुरंत कराया समाधान
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो की चुटाई कुली बस्ती में पाइप जाम होने से पिछले कई दिनों से जलापूर्ति बाधित थी। इससे बस्ती के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को दी। विधायक ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जाम पाइप की सफाई कराई। पाइप की सफाई के बाद बस्ती में जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक के प्रति आभार जताया। समस्या के समाधान में पप्पू सिंह, बीरू सिंह, राधे परमाणिक, राजू सिंह, चेतक सिंह और मुन्ना कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.