Jamshedpur News: समलेश्वरी एक्सप्रेस 15 से 20 तक नहीं जाएगी कोरापुट
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रायगढ़ स्टेशन के पास लाइन मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य के कारण जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 15 से 20 अक्तूबर तक कोरापुट स्टेशन से अप-डाउन करेगी। ईस्ट कोस्ट जोन की योजना पर दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता से यह सूचना प्रसारित हुई है। ट्रेन की परिचालन दूरी को कम करने से हर फेरे में यात्री परेशान होंगे। दूसरी ओर, आसनसोल-टाटा मेमू ट्रेन 15 व 17 अक्तूबर को आद्रा से अप-डाउन करेगी, जबकि टाटा-हटिया एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को चांडिल से पुरुलिया के बजाय गुंडा विहार और मुरी स्टेशन होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- भू स्खलन के कारण रद्द रहेगी टाटा जगदलपुर टाटा एक्सप्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.