Jamshedpur News: सब्बे से भी बात करती थी राहुल की प्रेमिका, प्रवीर की तलाश
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: मानगो के चर्चित राहुल कुमार उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल की प्रेमिका से पूछताछ की है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बातचीत राहुल के साथ-साथ मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे से भी होती थी। पुलिस का मानना है कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और अंततः राहुल की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि आरोपी को संदेह था कि राहुल उसके बारे में लड़की के सामने गलत बातें करता है। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए सभी बयान और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को अब दूसरे गिरोह के सदस्य प्रवीर की भी तलाश है। पुलिस को आशंका है कि राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.