Jamshedpur News: सबर मरीज को पांच हजार में निजी एंबुलेंस से भेजने पर प्रभारी को शोकॉज
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में गंभीर रूप से घायल सबर मरीज को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने और निजी एंबुलेंस से रिम्स भेजने के लिए पांच हजार वसूलने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एमजीएम अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने गुरुवार को सरकारी एंबुलेंस के चालक प्रभारी गौरी माहली को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा। नोटिस में पूछा गया कि अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस रहने के बावजूद मरीज को सुविधा क्यों नहीं दी गई और परिजनों को निजी एंबुलेंस के लिए पांच हजार रुपये क्यों खर्च करने पड़े। जानकारी के अनुसार, बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह निवासी राहुल सबर (24) सोमवार रात करीब नौ बजे हुरलुंग में दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.