Jamshedpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: शनिवार को दूसरे दिन भी जमशेदपुर अक्षेस के सफाई एवं सेनिटेशन कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मी नेता रमेश मुखी ने कहा कि अपर श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुए त्रिपक्षीय समझौते के बावजूद अक्षेस प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी 515 रुपये व अन्य श्रम लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। कर्मियों ने मांग की कि अगस्त के वेतन में नई दरें लागू करने के लिए अक्षेस को निर्देश दिया जाए। विधायक सरयू राय ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के नेता रमेश मुखी ने कहा कि हड़ताल अमित शर्मा के नेतृत्व में नहीं, बल्कि मुखी समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष छोटेलाल मुखी और झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश मुखी के नेतृत्व में सफाई एवं सेनिटेशन कर्मियों ने मांग पत्र सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.