Jamshedpur News: सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर झारखंड यूथ इंटक ने अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और उनके मूलभूत अधिकारों को लेकर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक कमेटी ने श्रम विभाग एवं नियोजकों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने सफाई कर्मियों को उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। कमेटी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सफाई कर्मियों को 26 नहीं, बल्कि पूरे 30 दिनों का मासिक वेतन दिया जाए। साथ ही ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों की सीधी स्थायी नियुक्ति की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें रोजगार में स्थिरता और सुरक्षा मिल सके।ज्ञापन में सभी पात्र सफाई कर्मियों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), भविष्य निधि (पीएफ) और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.