Jamshedpur News: सदर अस्पताल में 3 से 14 अक्तूबर तक होगा वीआईए प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीडी) के तहत 3 से 14 अक्तूबर सदर अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को 10 दिवसीय वीआईए (विजुअल इंस्पेक्शन विथ एसिटिक एसिड) प्रशिक्षण दिया जएगा। सिविल सर्जन कार्यालय से गुरुवार को जारी पत्र में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्धारित संख्या में सीएचओ को प्रशिक्षण में समय पर भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण में चाकुलिया, घाटशिला, धालभूमगढ़ व डुमरिया से 1-1 जबकि मुसाबनी, बहरागोड़ा, गोलमुरी सह जुगसलाई, पोटका और पटमदा से 2-2 सीएचओ भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.