Jamshedpur News: सदर अस्पताल में इस साल भी शुरू नहीं हो सकेगी डीएनबी की पढ़ाई
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: सदर अस्पताल में इस साल भी डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल को अब तक मान्यता नहीं मिल सकी है। डीएनबी कोर्स शुरू करने के लिए सदर अस्पताल की ओर से आवेदन किया गया था, लेकिन मूल्यांकन के लिए अब तक जांच टीम अस्पताल नहीं पहुंची है। सदर अस्पताल में पहले 100 बेड थे। प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल शुरू होने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 200 बेड हो गई है। अस्पताल की क्षमता को 500 बेड तक करने का प्रस्ताव भी है। इसी के तहत यहां डीएनबी कोर्स शुरू करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को तीन विभागों में कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। आवेदन के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की टीम को अस्पताल का निरीक्षण और मूल्यांकन करना था। इसके बाद मान्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.