Jamshedpur News: सदर अस्पताल के लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई, लापरवाही से हुई थी बच्ची की मौत, उपायुक्त ने की है अनुशंसा
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: सदर अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार के खिलाफ करवाई होने वाली है। उन पर एक मलेरिया पीड़ित एक गंभीर बच्ची का समय पर इलाज नहीं करने का आरोप है, जिसकी वजह से उस बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी, जिसमें एडीसी अनुराग तिवारी, धालभूम के एसडीएम अर्नव मिश्रा और सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल शामिल थे। इन तीनों ने सीसीटीवी फुटेज, बयान और स्थल जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि डॉक्टर अमित कुमार ने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती थी। रात में भर्ती हुई उस बच्ची को सुबह तक देखने के लिए वे एक बार भी नहीं गए, जबकि नर्स ने उन्हें उसकी गंभीर स्थिति के बारे में बताया था। सोमवार को मलेरिया से संबंधित संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त राजीव रंजन ने इसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.