जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात की। दोनों ने सोनारी में दिवंगत सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर में वंशिका खंडेलवाल के आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्चों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परिवारों के लिए यह बेहद कठिन और असहनीय समय है। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।सुधा गुप्ता ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को धैर्य व संबल देने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पार्वती घाट पर सार्थक और नमन का अंतिम संस्कार, अर्थी को खोला तक नहीं गया...