जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा में राज्य कर के अर्बन अंचल में 19.52%, जमशेदपुर अंचल में 25.12% और सिंहभूम अंचल में 20.31% राजस्व संग्रहण दर्ज किया गया। खनन विभाग में 25%, उत्पाद में 32%, जिला सब रजिस्ट्रार में 25%, परिवहन में 31% तथा विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडलों में करीब 50% संग्रहण हुआ। जेएनएसी में 25%, जबकि जुगसलाई, चाकुलिया और मानगो नगर निकायों में 40% से अधिक राजस्व संग्रहण हुआ है।उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को संभावि...